मोहनिया नगर पंचायत का बजट 100 करोड़ के पार जाने की उम्मीद

Updated at : 22 Mar 2026 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
मोहनिया नगर पंचायत का बजट 100 करोड़ के पार जाने की उम्मीद

25 मार्च को होगी बजट को लेकर बोर्ड की अहम बैठक, विकास की नयी रूपरेखा तैयार

विज्ञापन

# 25 मार्च को होगी बजट को लेकर बोर्ड की अहम बैठक, विकास की नयी रूपरेखा तैयार चांदनी चौक का सौंदर्यीकरण व 400 नये पीएम आवास योजना के लाभुकों को जोड़ने का प्रस्ताव मोहनिया शहर. स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के विकास को लेकर इस बार बजट में बढ़ोतरी की संभावना जतायी जा रही है. अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पारित किया जा सकता है, जिसे लेकर नगर पंचायत द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. गौरतलब है कि पिछले वर्ष 99 करोड़ 58 लाख 60 हजार 52 रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था. इस बार बजट में करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. मालूम हो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 25 मार्च (बुधवार) को नगर पंचायत सभागार में मुख्य पार्षद हासमती देवी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की जायेगी. इस बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर बजट पेश किया जायेगा और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा होगी. प्रस्तावित योजनाओं में शहर के प्रमुख स्थल चांदनी चौक का सौंदर्यीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 400 नये लाभुकों को जोड़ना, विभिन्न वार्डों में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, नयी स्ट्रीट लाइट की खरीदारी, सब्जी मंडी का सौंदर्यीकरण तथा कचरा वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं. इसके अलावा शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया जायेगा. नगर पंचायत की इस बैठक पर शहरवासियों की भी नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसी के जरिये आने वाले वर्ष में विकास की दिशा तय होगी. #बोले मुख्य पार्षद प्रतिनिधि# इस संबंध में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रजीत राम ने बताया इस बार बजट में मुख्य रूप से स्टेशन रोड का चौड़ीकरण, शिवपुर कालोनी का नाला व सड़क का निर्माण व स्टेशन की बगल से रसूलपुर जाने वाली सड़क का निर्माण शामिल हैं. इसके साथ ही शहर के विकास के लिए योजना चयन किया जायेगा. # क्या कहते हैं इओ इस संबंध में नगर पंचायत के इओ सुधांशु कुमार ने बताया पिछले वर्ष करीब 99 करोड़ का बजट पास किया गया था. इस बार इससे पांच प्रतिशत अधिक बजट पास किया जायेगा. 25 मार्च को बजट के लिए बोर्ड की बैठक रखी गयी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन