पोखरा में डूबने से किशोर की मौत
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 22 Oct 2025 5:35 PM
केकड़ा गांव की घटना, छाया मातम
केकड़ा गांव की घटना, छाया मातम प्रतिनिधि, मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के केकड़ा गांव में बुधवार की दोपहर पोखरा में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत हो गयी. मृतक भभुआ थाना अंतर्गत सिवो गांव निवासी संजय सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार बताया जाता है, जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, किशोर मंगलवार को अपनी मौसी गांव केकड़ा आया था. बुधवार को अपनी मौसी के लड़के के साथ स्नान करने बगल के तालाब में चला गया था. इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथ में मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर गांव के लोगों को सूचना दी. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला और इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना से जहां पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










