दसौती में पोखर में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Oct 2025 4:14 PM
नीय थाना क्षेत्र के दसौती गांव में गुरुवार को पोखर में डूबने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी.
मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के दसौती गांव में गुरुवार को पोखर में डूबने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दसौती गांव निवासी प्रेम चंद्र खरवार के पुत्र कन्हैया खरवार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कन्हैया अपने दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए पोखरा पर गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. काफी देर तक जब वह दिखायी नहीं दिया, तो आसपास के लोगों ने तलाश शुरू की. कुछ समय बाद उसका शव पोखर में दिखायी दिया, जिसके बाद परिजन आनन फानन में किशोर को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आये, जहां चिकित्सक द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. इधर, किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, सूचना पर पहुंची मोहनिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी है, जिसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










