मां के साथ अवैध संबंध रखने पर बेटे ने गोली मारकर की थी युवक की हत्या, गिरफ्तार

15 मार्च को महिला गांव में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
15 मार्च को महिला गांव में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा = आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल किया बरामद भभुआ सदर. पिछले 15 मार्च को कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में हुए एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले के आरोपित महिला गांव निवासी प्रदुमन दुबे का बेटा अमित कुमार दुबे बताया जाता है. पुलिसिया पूछताछ में पकड़े गये युवक ने बताया है कि उसकी मां के साथ मृतक विष्णुकांत मिश्रा उर्फ बबुआ का अवैध संबंध था और उसे इसके लिए कई बार समझाया गया था, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. आजिज आकर उसने मां के साथ अवैध संबंध रखने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. शुक्रवार को प्रेसवार्ता में इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी हरिमोहन शुक्ल ने बताया कि 15 मार्च को कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में एक युवक स्व हरि नारायण मिश्रा के बेटे विष्णुकांत उर्फ बबुआ मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मामले में मृतक के भाई मृत्युंजय मिश्रा के दिये आवेदन पर कुढ़नी थाने में गोली मारने वाले आरोपित अमित कुमार दुबे पिता प्रदुम्न दुबे के खिलाफ कुढ़नी थानाध्यक्ष ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था. घटना के तत्काल बाद पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय आसूचना के माध्यमों से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अमित कुमार दुबे को उसके गांव महिला से गिरफ्तार किया. पकड़े जाने के बाद आरोपित की निशानदेही पर युवक की हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल को सोतवा पुल के समीप एक पेड़ के नीचे से बरामद कर लिया गया है. एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और विष्णुकांत उर्फ बबुआ मिश्रा की गोली मारकर हत्या किये जाने की बात कबूली है. अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त जो हथियार बरामद हुआ है, उस मामले में पुलिस अलग से केस दर्ज करेगी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलवाकर जल्द से जल्द उसे सजा दिलवाने का पुलिस प्रयास करेगी. 15 मार्च को महिला गांव में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में आरोपित अमित दुबे ने बताया है कि मृतक विष्णुकांत मिश्रा करीब सात साल से उसकी मां के साथ संबंध रखे हुए था और इस संबंध को पूरा परिवार जानता था. कई बार मृतक विष्णुकांत के घरवालों को भी इसकी जानकारी दी गयी थी, लेकिन आरोपित मानने को तैयार नहीं था और जब उसके पिताजी सुबह साढ़े तीन बजे मंदिर में पूजा करने जाते थे, तो आरोपित उसके घर में चला आता था. बार-बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना, तो उसने 15 तारीख को उसे गोली मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




