44 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने 44 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

भभुआ शहर. स्थानीय पुलिस ने 44 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सदर थाने के थाना प्रभारी मुकेश कुमार के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार द्वारा की गयी. शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित भभुआ थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव निवासी अंगद बिंद का पुत्र उमेश बिंद बताया जाता है. थाना प्रभारी ने बताया है शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. इस दौरान जब आरोपित के घर की तलाशी ली गयी, तो उसके घर से चौकी के नीचे से 44 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन