छत से सीमेंटेड फर्श पर गिरा सात वर्षीय बच्चा, हालत गंभीर

खेलते समय बिगड़ा संतुलन, बेहतर इलाज के लिए भभुआ रेफर
• खेलते समय बिगड़ा संतुलन, बेहतर इलाज के लिए भभुआ रेफर भभुआ सदर. शनिवार सुबह कुदरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक सात वर्षीय बच्चा छत से अनियंत्रित होकर सीमेंटेड फर्श पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बालक की पहचान गांव निवासी किशन चौबे के पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गयी है. हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए कुदरा स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन एंबुलेंस की सहायता से उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. घायल बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बेटा शनिवार सुबह घर की छत पर खेल रहा था. इसी दौरान छत पर सुरक्षा के लिए बनी बाउंड्री (रेलिंग) नहीं होने के कारण खेलते-खेलते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा. नीचे पक्का फर्श होने के कारण गिरते ही उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी व सिर फट गया. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




