ePaper

मारपीट मामले में दोनों पक्षों से सात आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 24 Oct 2025 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले में दोनों पक्षों से सात आरोपित गिरफ्तार

झड़पा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से सात लोगोंं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

अधौरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के झड़पा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से सात लोगोंं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में एक पक्ष से झड़पा गांव निवासी देव परीक्षा पासवान व विनोद पासवान दोनों पिता भंगा पासवान, मिथिलेश पासवान व लकेश पासवान दोनों पिता देव परीक्षा पासवान व दूसरे पक्ष से अमेरिका पासवान पिता अंगद पासवान, सुधीर पासवान व रघुवीर पासवान दोनों पिता अमेरिका पासवान कुल सात लोग शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पक्षों के लोग आपस में लाठी डंडे से मारपीट की थी. इसमें दोनों पक्षों की तरफ से थाने में मामला दर्ज कराया गया था. इस संबंध में अधौरा थाना प्रभारी अतवेंद्र कुमार ने बताया मामला दर्ज कर सभी आरोपितों को मेडिकल चेकअप के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के प्रयास में दोनों पक्ष से सात लोगों को जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन