दुर्गापूजा पंडालों मे लगा बिजली विभाग का सेल्फी प्वाइंट

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना व साइबर ठगी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

विज्ञापन

भभुआ सदर. विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा और जागरूकता के उद्देश्य से 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना व साइबर ठगी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत मंगलवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल भभुआ की सभी प्रशाखा में दुर्गापूजा पंडालों और उत्सव स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट, कैनोपी, सूचना स्टॉल और फ्लेक्स पोस्टरों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया. इसके अलावा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विषय पर भी लोगों को जागरूक किया गया. विद्युत विभाग ने सेवा पखवारे के दौरान विभिन्न स्तरों पर शिविरों का आयोजन कर भी उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत मिल रही 125 यूनिट निशुल्क बिजली तथा बिजली से संबंधित सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है. विद्युत कार्यपालक अभियंता भभुआ शशिकांत कुमार ने बताया शहरी क्षेत्र में 5.52 रुपये और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 2.45 रुपये प्रति यूनिट बिजली शुल्क निर्धारित है. सरकार की घोषणा के बाद से सभी तरह के घरेलू उपभोक्ताओं को जुलाई माह से 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिलना शुरू हो गया है. इसके अलावा उपभोक्ताओं को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो, यह सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है. कंपनी मुख्यालय द्वारा मिले निर्देशों के आलोक में 26 से 28 सितंबर तक सभी गांव, टोले और मुहल्लों में मोबाइल वैन और माइकिंग के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया तथा उपभोक्ताओं को विद्युत सुरक्षा, योजनाओं की जानकारी और साइबर ठगी से बचाव संबंधी संदेश भी दिये गये. इससे पूर्व 27 सितंबर को सभी जिला मुख्यालय व विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालयों में शिविर लगाये गये थे व 125 यूनिट निशुल्क बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को शून्य राशि का बिल वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन