धूमधाम से मनायी गयी संत शिरोमणि माता कर्मा जयंती

मोहनिया स्थित निजी कार्यालय में रविवार को संत शिरोमणि माता कर्मा जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया
भभुआ ग्रामीण. मोहनिया स्थित निजी कार्यालय में रविवार को संत शिरोमणि माता कर्मा जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन त्रिवेणी साह ने की. इस अवसर पर समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे व श्रद्धा के साथ माता कर्मा को नमन किया. कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की प्रतिमा पर तिलक, पुष्पमाला अर्पित कर तथा दीप जला कर आरती के साथ की गयी. इसके बाद उपस्थित लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता कर्मा का स्मरण किया व समाज की उन्नति व खुशहाली की कामना की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैप्टन त्रिवेणी साह ने कहा कि संत शिरोमणि माता कर्मा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति व समृद्धि के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा. माता कर्मा का आशीर्वाद समाज पर बना रहे, इसी कामना के साथ जयंती समारोह मनाया गया. इस दौरान समाज की एकता, शिक्षा व सामाजिक विकास को लेकर भी चर्चा की गयी. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माता कर्मा की जयंती को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया. पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर दशरथ प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, शिवमूरत प्रसाद, अनिल गुप्ता, पप्पू गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, राम आशीष गुप्ता, अशोक गुप्ता, गिरिजा प्रसाद, किशोर प्रसाद गुप्ता, डॉ विनोद कुमार गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




