डेढ़ साल से चल रहा वॉशरूम का मरम्मत कार्य, अधिवक्ता परेशान

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Oct 2025 4:07 PM

विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष का फोन नहीं रिसीव कर रहे इओ व संवेदक

विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष का फोन नहीं रिसीव कर रहे इओ व संवेदक मोहनिया सदर. अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए पूर्व में बनाया गया वॉश रूम अब उपयोग के लायक नहीं रह गया है, जिसकी मरम्मत का कार्य नगर पंचायत द्वारा संवेदक के माध्यम से पिछले डेढ़ वर्ष से किया जा रहा है. लेकिन, आज तक पूर्ण नहीं हो सका है. इसकी जानकारी देते हुए मोहनिया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संवेदक और इओ की मनमानी चरम पर है, पिछले डेढ़ वर्ष से संवेदक द्वारा वॉशरूम की मरम्मत का कार्य रुक-रुक कर काफी धीमी गति से किया जा रहा है. संवेदक का जब मन करता है कार्य शुरू करता है और जब मन करता है कार्य बंद कर देता है. इस मामले में हमने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार से पूर्व में शिकायत भी की गयी थी, तो उनका जवाब आया कि कहिये तो संवेदक को बदल देते है, जबकि संवेदक को बदल देना काेई विकल्प नहीं है. वाॅश रूम की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाना जरूरी है. अधिवक्ताओं की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जितना जल्द हो सके वॉशरूम की मरम्मत का कार्य पूरा कराया जाये. उन्होंने कहा कि पिछले कई महीने से इस मामले को लेकर संवेदक और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को फोन किया जा रहा है, लेकिन दोनों फोन भी रिसीव नहीं कर रहे हैं, जिसका नतीजा है कि अधिवक्ता वॉशरूम की कमी से परेशान हैं, लेकिन अब यदि ये लोग वाॅशरूम की मरम्मत का कार्य जल्द ही पूर्ण नहीं कराते हैं, तो कानूनी प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इस संबंध में संवेदक चंदन यादव का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर आधा दर्जन से अधिक बार फोन किया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन