वाट्सएप के डीपी में डीएम की फर्जी तस्वीर लगा साइबर ठग कर रहे फोन, मामला दर्ज

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :05 May 2025 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
वाट्सएप के डीपी में डीएम की फर्जी तस्वीर लगा साइबर ठग कर रहे फोन, मामला दर्ज

जिले में अब ठगी के लिए डीएम सावन कुमार का वाट्सएप के डीपी पर फर्जी तस्वीर लगाकर साइबर फ्रॉड द्वारा काल करने व संदेश भेजने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

भभुआ नगर. जिले में अब ठगी के लिए डीएम सावन कुमार का वाट्सएप के डीपी पर फर्जी तस्वीर लगाकर साइबर फ्रॉड द्वारा काल करने व संदेश भेजने का मामला सामने आया है. हालांकि, मामला प्रकाश में आते ही तत्काल जिला प्रशासन ने असामाजिक तत्वों व साइबर फ्रॉड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है. साथ ही तत्काल मोबाइल के डीपी पर जिला पदाधिकारी की तस्वीर लगाकर कॉल करने वाले और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार, जिले के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जिला पदाधिकारी की तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए मोबाइल नंबर 7549618633 के माध्यम से जिले के कई सम्मानित नागरिकों को कॉल व वाट्सएप संदेश भेजा जा रहा है. असामाजिक तत्वों द्वारा भेजे जा रहे संदेश में ठगी का शिकार बनाने के लिए कई तरह के बात लिखे जा रहे हैं. जिला पदाधिकारी की डीपी पर फर्जी तस्वीर लगाकर लोगों के मोबाइल पर फोन करने से संबंधित मामला संज्ञान में आते ही तत्काल जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने के लिए थाने में आवेदन दिया गया है. = डीएम की तस्वीर लगे कॉल पर लोग नहीं करें विश्वास, इधर, जिला पदाधिकारी सावन कुमार के मोबाइल के डीपी पर फर्जी तस्वीर लगाकर सम्मानित लोगों के मोबाइल पर फोन किये जाने का मामला प्रकाश में आने पर जिला प्रशासन ने जिले वासियों से अपील की है. जिला प्रशासन द्वारा अपील में कहा गया है कि जिला पदाधिकारी के डीपी पर फर्जी तस्वीर लगाकर लोगों काे फोन किया जा रहा है, इसमें जिला प्रशासन स्पष्ट करता है कि यह एक साइबर फ्रॉड है, कृपया ऐसे किसी भी कॉल या संदेश पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की निजी जानकारी साझा न करें व सतर्क रहें. = असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई प्रारंभ जिला पदाधिकारी की तस्वीर डीपी पर लगाकर फोन करने के मामले को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया है. संबंधित साइबर अपराधियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सुसंगत प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जा चुकी है. जिला प्रशासन ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि इस तरह के किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाने या साइबर सेल को जरूर दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन