शराब के नशे में पियक्कड़ गिरफ्तार
Published by :VIKASH KUMAR
Published at :06 Jul 2025 4:22 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरा गांव में पुलिस ने की छापेमारी
विज्ञापन
चैनपुर.
पुलिस ने लोहरा गांव में छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति लोहरा गांव निवासी शिवदास यादव उर्फ आलोक यादव बताया जाता है. थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि शिवदास यादव अपने गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा था. इसकी सूचना ग्रामीणों ने थाने को दिया. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, तो पाया कि शिवदास यादव लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच में शिवदास यादव के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. पियक्कड़ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










