चारों विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे दो-दो पिंक बूथ

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 18 Oct 2025 4:36 PM

विज्ञापन

भभुआ, चैनपुर, मोहनिया और रामगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने एक नयी पहल की है

विज्ञापन

भभुआ नगर. जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों भभुआ, चैनपुर, मोहनिया और रामगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने एक नयी पहल की है. नयी पहल के तहत महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और चुनाव प्रक्रिया में उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो पिंक मतदान केंद्र बनाये जायेंगे. इन केंद्रों की विशेषता यह होगी कि यहां की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में होगी. पिंक मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी से लेकर सभी मतदान पदाधिकारी, पुलिस बल और सहायक कर्मी तक केवल महिलाएं तैनात रहेंगी. मतदान केंद्रों की सजावट भी गुलाबी रंग की थीम पर आधारित होगी, ताकि महिलाओं को आकर्षित किया जा सके. इधर, निर्वाचन विभाग का कहना है कि इस कदम से महिलाओं में मतदान को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका को और सशक्त रूप से निभा सकेंगी. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पिंक बूथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इन केंद्रों पर मतदान का माहौल सुरक्षित, सहज और प्रेरणादायक रहेगा, ताकि अधिक से अधिक महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. …….महिलाओं के हाथों में होगी पिंक मतदान केंद्रों की पूरी जिम्मेदारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन