लंबित मामलों से आमलोगों को होती परेशानी, शीघ्र करें निबटारा : डीआइजी

Updated at : 17 Mar 2026 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित मामलों से आमलोगों को होती परेशानी, शीघ्र करें निबटारा : डीआइजी

चैनपुर थाने का डीआइजी ने किया औचक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा

विज्ञापन

चैनपुर थाने का डीआइजी ने किया औचक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को दी गयी सख्त चेतावनी, ड्यूटी में ईमानदारी बरतने की हिदायत चैनपुर. शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) डॉ सत्य प्रकाश मंगलवार को चैनपुर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाने का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था, अभिलेख संधारण व लंबित मामलों की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. मंगलवार को डीआइजी डॉ सत्य प्रकाश के थाना पहुंचते ही पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, इसके बाद उन्होंने थाने में रखी विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से लूट, डकैती पंजी व गुंडा पंजी की बारीकी से जांच की गयी. उन्होंने इन अभिलेखों के संधारण की स्थिति पर संतोष जताया, लेकिन कुछ मामलों में सुधार के निर्देश भी दिये गये. डीआइजी ने थाने में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के कारण आम जनता को अनावश्यक परेशानी होती है, जिसे हर हाल में समाप्त किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाने व मामलों की समयबद्ध जांच पूरी करने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्दी हमें लोगों की सेवा के लिए मिली है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने सभी कर्मियों को ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. साथ ही कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सतर्कता व तत्परता बनाये रखने की भी हिदायत दी. डीआइजी के आगमन को लेकर पहले से ही थाना परिसर में सभी तैयारी पूरी कर ली गयी थी. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवन के साथ-साथ इंस्पेक्टर कार्यालय का भी जायजा लिया व वहां की व्यवस्थाओं का आंकलन कर आवश्यक निर्देश दिये. चैनपुर थाना के सामने स्थित बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए विशेष इंतजाम किये गये थे, जिसके कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा. इस मौके पर एसपी हरिमोहन शुक्ला, पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष के साथ सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन