संदिग्ध जंगली जानवर दिखने से दहशत, तेंदुआ या चीते के शावक को लेकर असमंजस

Updated at : 20 Mar 2026 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध जंगली जानवर दिखने से दहशत, तेंदुआ या चीते के शावक को लेकर असमंजस

करर घाट के पास दिखा संदिग्ध जानवर, वीडियो वायरल होने से बढ़ी दहशत

विज्ञापन

करर घाट के पास दिखा संदिग्ध जानवर, वीडियो वायरल होने से बढ़ी दहशत भभुआ नगर. जिले के अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करर घाट के समीप एक संदिग्ध जंगली जानवर देखे जाने से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे लोगों ने उस जानवर का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहे जानवर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कोई उसे तेंदुआ बता रहा है, तो कोई चीते का शावक होने की आशंका जता रहा है. स्थानीय लोगों में भय का माहौल है व शाम ढलते ही आवाजाही कम हो गयी है. जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह शाम करीब 8:30 बजे भभुआ से लौट रहे थे. इसी दौरान करर घाट के पास सड़क किनारे उन्हें एक जंगली जानवर दिखायी पड़ा. उन्होंने बताया कि जानवर कुछ देर तक सड़क किनारे मौजूद रहा व फिर झाड़ियों की ओर चला गया. इस घटना के बाद उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों व संबंधित विभाग को भी दी है. उनके द्वारा दी गयी सूचना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गयी है. तेंदुआ या चीते का बच्चा, वन विभाग भी असमंजस में वायरल वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उक्त जानवर तेंदुआ है या चीते का बच्चा. इस संबंध में पूछे जाने पर वन विभाग के रेंजर पीएन सिंह ने बताया कि वनपाल द्वारा एक वीडियो उपलब्ध कराया गया है, जिसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे जानवर की पहचान की पुष्टि अभी नहीं हो पायी है. विशेषज्ञों की मदद से जांच करायी जा रही है, ताकि सटीक जानकारी सामने आ सके. वीडियो की सत्यता व लोकेशन की जांच जारी वन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो की सत्यता व उसके वास्तविक लोकेशन की भी जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वीडियो वास्तव में कैमूर पहाड़ी क्षेत्र का ही है या कहीं अन्य स्थान का. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो किस व्यक्ति ने बनाया व किन परिस्थितियों में इसे रिकॉर्ड किया गया. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें व किसी भी जंगली जानवर के दिखने पर तुरंत विभाग को इसकी सूचना दें.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन