उधर से नहीं, कुंभ जाने का रास्ता इधर से

kaimur news. अरे भाई साहब, आपको कहां जाना है, क्योंकि यह रास्ता प्रयागराज जानेवाला नहीं है. आपको जाने के लिए इस रास्ते से जाना होगा, जो आपको आगे जाकर एनएच टू पर मिलायेगा. कुछ इसी अंदाज में रविवार सुबह शहर में लोग और ट्रैफिक पुलिस के जवान कुंभ स्नान के लिए जा रहे सैकड़ों वाहन चालकों को जानकारी देते रहे.
भभुआ सदर. अरे भाई साहब, आपको कहां जाना है, क्योंकि यह रास्ता प्रयागराज जानेवाला नहीं है. आपको जाने के लिए इस रास्ते से जाना होगा, जो आपको आगे जाकर एनएच टू पर मिलायेगा. कुछ इसी अंदाज में रविवार सुबह शहर में लोग और ट्रैफिक पुलिस के जवान कुंभ स्नान के लिए जा रहे सैकड़ों वाहन चालकों को जानकारी देते रहे. दरअसल, प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में जानेवाले लोगों का अब भी तांता लगा हुआ है और एनएच टू के अक्सर जाम रहने की वजह से पूर्वोत्तर क्षेत्र पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आसाम और बिहार के उत्तरी क्षेत्र से आनेवाले छोटे वाहनों और श्रद्धालुओं की बसों को कुदरा से कुदरा सोनहन भभुआ रोड से आगे जाने के लिए डायवर्ट कर दिया जा रहा है. इसके चलते पिछले कई दिनों से प्रयागराज राज कुंभ जानेवाले छोटे वाहन भभुआ कचहरी रोड या कुदरा बाईपास रोड से चैनपुर चांद धरौली सड़क के रास्ते यूपी के चंदौली जाकर एनएच टू पकड़ रहे हैं. इधर, शनिवार और रविवार को वीकेंड होने के चलते हजारों छोटे कार और बस एनएच टू के जाम रहने की वजह से कुदरा से डायवर्ट होकर भभुआ होकर जाते रहे, जिन्हें गूगल मैप की जानकारी थी, वह तो कैमूर स्तंभ से अखलासपुर बाइपास या कचहरी रोड होते आगे निकल जा रहे थे. इस दौरान कई कार सवार श्रद्धालु कुदरा बाइपास से निकलने के बाद भटक जा रहे थे और राजेंद्र सरोवर के समीप चकबंदी रोड का रास्ता पकड़ ले रहे थे. उन्हें कैमूर स्तंभ के समीप मौजूद रहे कुछ लोगों द्वारा सही रास्ता दिखाया जाता रहा.
यात्रियों की सुगमता के लिए लगी रही ट्रैफिक पुलिस
एनएच टू के जाम रहने से इधर, सैकड़ों की संख्या में शहरी क्षेत्र से गुजर रहे और प्रयागराज से लौट रहे वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए शहर की ट्रैफिक पुलिस भी सुबह से लगी रही. पूरी रात वाहन के आवागमन के बाद सुबह छह बजे से ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवान अखलासपुर बस स्टैंड से शहर के पटेल चौक और पटेल चौक से पूरब बस पड़ाव तक की सड़क पर लगने वाले वाहनों को साइड में लगाने और कुंभ जानेवाले और लौटने वाले वाहनों के आने जाने में परेशानी नही हो इसकी जानकारी ध्वनि विस्तारक के माध्यम से देते रहे.
अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखी इतनी भीड़
रास्ता भटकी और कोलकाता की रहनेवाली बुजुर्ग महिला अमिता मुखर्जी ने प्रभात खबर से बताया कि वाराणसी दर्शन और प्रयागराज संगम स्नान के बाद वह वापस कोलकाता लौट रही है. लेकिन, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में इतनी भीड़ कभी नही देखी थी. साथ ही उन्होंने कुंभ में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए योगी सरकार की भी प्रशंसा की. प्रशासन का मुख्य ध्यान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर है, ताकि वे सकुशल दर्शन-पूजन कर सकें. उन्होंने बताया कि इस बार लग रहा है कि कुंभ मेले से सनातन संस्कृति के प्रति लोगों का खासकर नौजवानों का रुझान काफी बढ़ा है, जो सनातन धर्म के प्रति बढ़ती आस्था का प्रमाण है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










