स्कॉर्पियो हादसे में मौत मामले का नामजद आरोपित गिरफ्तार
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 19 Mar 2026 4:30 PM
स्कॉर्पियो से धक्का लगने से हुई मौत के मामले में नगर थाने की पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गुप्त सूचना पर पटना से गिरफ्तार कर लिया है
भभुआ सदर. 52 वर्षीय एक अधेड़ की स्कॉर्पियो से धक्का लगने से हुई मौत के मामले में नगर थाने की पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गुप्त सूचना पर पटना से गिरफ्तार कर लिया है. धराया आरोपित मोहनिया थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी स्व मिश्री पांडेय का बेटा राजेश बताया जाता है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नौ जनवरी को शहर के वार्ड छह में स्कॉर्पियो के धक्के से श्रीनिवास तिवारी के 52 वर्षीय बेटे अशोक तिवारी की इलाज के क्रम में मौत हो गयी थी. इस मामले में मृतक के परिजनों ने भूमि विवाद में साजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में पांच लोगों के खिलाफ आवेदन दिया था. थानाध्यक्ष ने आवेदन मिलने के बाद एफआइआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी. इसी बीच बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित संतोष पांडेय पटना में छिपकर बैठा हुआ है. सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर पटना से भभुआ ले आयी. भभुआ थाना लाये जाने के बाद एकाएक आरोपित की तबीयत बिगड़ने लगी, तो पुलिस अभिरक्षा में फिलहाल उसका सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










