गोल्ड मेडल जीतकर घर लौटे मुलायम खरवार का दुर्गावती में हुआ भव्य स्वागत
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 03 Apr 2026 4:55 PM
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम में मुलायम खरवार ने जीता स्वर्ण, क्षेत्र में जश्न का माहौल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम में मुलायम खरवार ने जीता स्वर्ण, क्षेत्र में जश्न का माहौल कर्मनाशा. छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम कुश्ती प्रतियोगिता में कैमूर के लाल मुलायम खरवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. गुरुवार की शाम दुर्गावती पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया. मुलायम ने शानदार उपलब्धि हासिल कर पूरे बिहार सहित कैमूर जिला को गौरवान्वित किया है. उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. दुर्गावती प्रखंड के जेवरी गांव निवासी मुलायम खरवार ने बताया कि पहलवानी को अपना लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आज मैंने यह मुकाम कड़ी मेहनत के बल पर ही हासिल किया है. मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राणा, संजय भारती, युवा नेता सोनू कुमार, राकेश कुमार, अमन कुमार, राजा कुमार, पीयूष यादव, मंटू यादव, जसवंत यादव, मदन यादव, प्रमोद सिंह, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे. साथ ही रामगढ़ विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू ने कुश्ती में गोल्ड मेडल विजेता मुलायम खरवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उन्होंने बताया कि मुलायम खरवार ने गोल्ड मेडल जीतकर बिहार सहित जिला का नाम रोशन किया है. उन्होंने पहलवान को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










