इ-रिक्शा पलटने से दवा कराने जा रहे मां-बेटा घायल

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मंगलवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव के समीप हुआ हादसा

विज्ञापन

भभुआ सदर.

मंगलवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव के समीप एक अनियंत्रित इ-रिक्शा पलट गया. इ-रिक्शा पलटने से उसमें सवार दवा कराने के लिए आ रहे मां-बेटा घायल हो गये. हादसे के बाद जुटे लोगों की मदद से घायल होकर गिरे मां बेटे को इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी पहुंचाया गया व घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गयी. परिजनों के पहुंचने के बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया. इ-रिक्शा पलटने से घायल महिला व उसका बेटा चैनपुर थाने के फकराबाद निवासी मराछू राम की पत्नी गुलाबी देवी और बेटा पिंटू राम बताये जाते हैं. दोनों दवा कराने के लिए मंगलवार को अपने गांव से इ-रिक्शा पर सवार होकर चैनपुर आ रहे थे. इसी दौरान जगरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर इ-रिक्शा पलट गया. इसमें दोनों मां-बेटे घायल हो गये. इधर, सदर अस्पताल भभुआ से भी गुलाबी देवी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन