Kaimur News : बाबू जगजीवन राम ने लोकतंत्र के विकास में दिया था अमूल्य योगदान

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी पुण्यतिथि

विज्ञापन

भभुआ नगर. शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू जगजीवन राम की 39वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. सभी कार्यकर्ताओं ने जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम मजदूरों, दलितों के हितों की रक्षा के लिए खुद को समर्पित कर लोकतंत्र के विकास में अमूल्य योगदान दिये थे. उन्होंने कहा कि आप सभी देख सकते हैं कि आज इस देश में जब से एनडीए कि सरकार बनी है, तब से किस तरह जातीय हिंसा, बेरोजगारी, दूसरे देशों से तनाव, लोकतंत्र एवं संविधान के साथ छेड़छाड़ निरंतर जारी है. इस दौरान मौके पर अशोक पांडे, उपेंद्र प्रताप सिंह, सूचित पांडेय, हरीश कुमार तिवारी, कमलेश आजाद, संजय चौबे, विकास शुक्ला, लक्ष्मण राम, राम परवेश सिंह, मनोज यादव, महेंद्र राम, मुकेश पटेल, रमाकांत तिवारी, दिवाकर तिवारी सहित कई लाेग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन