ePaper

मोहनिया-भभुआ 27-27, रामगढ़ में 26 व चैनपुर में 32 राउंड की हुई मतगणना

Updated at : 14 Nov 2025 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
मोहनिया-भभुआ 27-27, रामगढ़ में 26 व चैनपुर में 32 राउंड की हुई मतगणना

जिले की चारों विधानसभा सीटों की सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना

विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभा सीटों की सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना # सबसे पहले बैलेट पेपर की शुरु हुई मतगणना, पूरे दिन चला मतदान का गणित मोहनिया शहर. जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों मोहनिया, भभुआ, रामगढ़ और चैनपुर में शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गयी, निर्धारित समय पर मतगणना केंद्रों के द्वार खोले गये और सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू हुई. इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 टेबल बनाये गये थे. बैलेट पेपर की प्रारंभिक गिनती के तुरंत बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) की मतगणना का कार्य शुरू किया गया. इवीएम मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल की व्यवस्था की गयी थी, जिससे विधानसभा में राउंड की संख्या भी अलग-अलग रही. मोहनिया और भभुआ में 27-27 राउंड की गिनती की गयी, जबकि रामगढ़ में 26 राउंड और चैनपुर में सबसे अधिक 32 राउंड मतगणना हुई. चैनपुर में अधिक मतदान केंद्र के कारण राउंड की संख्या बढ़ायी गयी थी. मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े प्रबंध किये थे. डीएम और एसपी स्वयं पूरे परिसर में लगातार गश्त करते रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे. मतगणना केंद्र के अंदर रुझान आने के साथ ही कई प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. मतगणना स्थल पर जमा खान, बृजकिशोर बिंद, अजीत सिंह, ओमप्रकाश दीवाना समेत कई प्रमुख उम्मीदवार मतगणना केंद्र पहुंचे थे. प्रशासन की ओर से मतगणना हॉल सहित पूरे परिसर में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी, जिसमें पैरामिलिट्री बल, जिला पुलिस और दंडाधिकारी लगातार तैनात रहे. जिले में इस बार मतदान प्रतिशत ने नया रिकॉर्ड बनाया है. वर्ष 2020 में कैमूर जिले का औसत मतदान प्रतिशत 62.76 था, जबकि इस बार यह बढ़कर 68.61 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिसमे रामगढ़ 67.87%, मोहनिया 68.54%, भभुआ 68.47% व चैनपुर में सबसे अधिक 69.42% रहा. चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की संख्या भी अलग-अलग रही, चैनपुर में सबसे अधिक 22 प्रत्याशी, मोहनिया में 12, भभुआ में 8 और रामगढ़ में 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. अंततः पूरे दिन चले मतगणना के इस महाअभियान को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया गया. कड़ी सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता के कारण मतगणना केंद्रों पर पूरे समय अनुशासन और शांति का माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन