सभी मतदान केंद्रों पर हुआ मॉक ड्रिल
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 17 Oct 2025 3:34 PM
प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल किया गया.
चांद. प्रखंड के सभी मतदान केद्रों पर विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल किया गया. इस अवसर पर एप के माध्यम से सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर समय से मौजूद रहे और एप खोलने, पोल प्रारंभ करने, पोलिंग पार्टी की विवरणी तथा प्रत्येक दो घंटे पर मतदान के आंकड़े को प्रखंड स्तर पर बनाये गये निर्वाचन ग्रुप में भेज कर ट्रायल लिया गया. साथ ही इसकी निगरानी भी की जा रही थी. इस संबंध में निर्वाचन विभाग द्वारा बताया गया कि प्रखंड के सभी 122 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल किया गया. इसमें प्रत्येक दो घंटे पर पोलिंग का विवरण भी ग्रुप में बीएलओ द्वारा भेजा गया. इस दौरान जहां समस्या हुई, उसका निदान प्रखंड निर्वाचन विभाग के माध्यम से किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










