ePaper

ठनके की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Updated at : 11 Sep 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
ठनके की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

कैमूर न्यूज : कुदरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के बधार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कैमूर न्यूज : कुदरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के बधार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

भभुआ सदर.

कुदरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के बधार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृत व्यक्ति बसंतपुर गांव निवासी 41 वर्षीय उपेंद्र सिंह बताया जाता है. बुधवार को शव के साथ सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मंगलवार को घर से बधार की तरफ घूमने के लिए निकले थे. लेकिन, जब शाम तक घर नहीं आये, तो खोजबीन शुरू की गयी. काफी खोजबीन के बाद रात्रि को लगभग नौ बजे बधार में उनका शव पड़ा हुआ था. बुधवार की सुबह में कुदरा थाना पर शव को ले जाया गया. वहां पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन