बाजारों में खरीदारों की लगी रही भीड़

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 19 Oct 2025 6:14 PM

विज्ञापन

नीय प्रखंड क्षेत्र में दीपावली का त्योहार आज 20 अक्तूबर को धूमधाम से मनाया जायेगा.

विज्ञापन

दुर्गावती. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में दीपावली का त्योहार आज 20 अक्तूबर को धूमधाम से मनाया जायेगा. यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. दुर्गावती बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी संजय मिश्र कहते हैं कि काशी महावीर पंचांग के अनुसार आज सोमवार को दोपहर 2:32 बजे के बाद से अमावस्या शुरू होकर अगले दिन मंगलवार को शाम 4:26 बजे तक रहेगा. इसलिए मुख्य रूप से सोमवार को ही हस्त नक्षत्र में अमावस्या तिथि में दीपावली का त्योहार मनाये जाने का विधान है तथा सोमवार की शाम 6:31 बजे से 8:48 बजे तक वृष लग्न में लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त है. दीपावली पर्व को लेकर दुर्गावती बाजार, मरहिया, महमूदगंज कर्मनाशा, खजुरा डिड़खिली, चेहरिया आदि इलाके के विभिन्न बाजारों में खरीदारों को लेकर सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ बनी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन