जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Published at :18 Feb 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

समाहरणालय में समीक्षा बैठक के बाद सीएम ने की मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा

विज्ञापन

प्रभात खबर ने पहले ही मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा की जतायी थी उम्मीद

= चैनपुर में जगह की गयी है चिह्नित

प्रतिनिधि, भभुआ कार्यालय

आखिर कैमूर जिले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सबसे बड़ी योजना के रूप में मेडिकल कॉलेज की सौगात दे दी गयी. प्रगति यात्रा के दौरान कैमूर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाहरणालय में समीक्षा बैठक के बाद कैमूर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की. मेडिकल कॉलेज के लिए जिला प्रशासन के द्वारा चैनपुर प्रखंड में जगह चिह्नित की गयी है. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की टीम मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित जगह का निरीक्षण करेगी. इसके बाद मेडिकल कॉलेज के लिए भवन बनाने का काम शुरू हो सकेगा.

एक्सप्रेसवे की बगल में होगा मेडिकल कॉलेज

चैनपुर प्रखंड में भभुआ चांद रोड के किनारे मेडिकल कॉलेज के लिए जगह जिला प्रशासन के द्वारा चिह्नित की गयी है. मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की लंबे समय से तैयारी की जा रही थी. साथ ही जिले को किन-किन चीजों की जरूरत है, इस पर लगातार मुख्यमंत्री सचिवालय के द्वारा डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिदिन मीटिंग की जा रही थी. इसमें कैमूर जिले में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता बतायी गयी थी. आये दिन होने वाली सड़क दुर्घटना या गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कोई मेडिकल कॉलेज कैमूर जिले में नहीं है. यहां के लोगों को बनारस या पटना जाना पड़ता है. ऐसी स्थिति में लंबे समय से जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग की जा रही थी. कैमूर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की संभावना पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जिला प्रशासन को जगह चयनित करने का निर्देश दिया गया था. यह बताया गया था कि मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा पर लोगों की समस्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज की घोषणा कर सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए चैनपुर बाजार से थोड़ा आगे नदी से पहले जगह चिह्नित की गयी है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सचिवालय को दी गयी थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब मंगलवार को भभुआ पहुंचे, तो उनके द्वारा कैमूर जिले के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा कर दी गयी. अगर चैनपुर में चिह्नित जमीन को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए मंजूरी दे देती है, तो उक्त मेडिकल कॉलेज बनारस-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे की बगल में स्थित होगी. वहां से हर जगह के लोगों के आने-जाने के लिए काफी सुविधा होगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन