हल्की बारिश में लालापुर सड़क पर जलजमाव, परेशानी

Updated at : 28 Mar 2026 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
हल्की बारिश में लालापुर सड़क पर जलजमाव, परेशानी

ल्की बारिश होने पर भी लालापुर सड़क पर जलजमाव हो जाता है. शुक्रवार को भी देर शाम हुई बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव हो गया

विज्ञापन

कुदरा. हल्की बारिश होने पर भी लालापुर सड़क पर जलजमाव हो जाता है. शुक्रवार को भी देर शाम हुई बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव हो गया, जो अभी तक सड़क पर पसरा है. दरअसल, इन सड़कों पर बारिश के दिनों में हर वर्ष लगने वाले पानी से आने-जाने वाले वाहन अक्सर फंस जाते हैं, जिससे लालापुर में हमेशा जाम लगा रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के समय सड़क व नाले का लेवल ठीक नहीं रखा गया, जिसके चलते नाला का निर्माण तो हो गया, लेकिन सड़क नाला से नीचे हो जाने के चलते बारिश के दिनों में हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर जलजमाव लगा रहता है. इसके चलते जबतक बारिश का मौसम रहता है, लालापुर की सड़क पर जलजमाव का ही नजारा रहता है. मालूम हो कि पीडब्ल्यूडी द्वारा पूर्व में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से नाला का निर्माण किया गया था. इतनी राशि के खर्च होने के बावजूद लालापुर में बारिश के दिनों में हमेशा जलजमाव रहता है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जलजमाव के कारण लालापुर में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती है. लालापुर वासियों का कहना है कि जलजमाव के चलते बारिश के दिनों तीन से चार माह तक लालापुर का व्यवसाय बाधित रहता है, जिससे व्यवसायियों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ता है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन