कायस्थ परिवारों ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Oct 2025 5:23 PM

विज्ञापन

कायस्थ परिवार के लोगों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव से की गयी.

विज्ञापन

भगवानपुर. गुरुवार को भगवानपुर समेत प्रखंड के विभिन्न गांवों के कायस्थ परिवार के लोगों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव से की गयी. अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की फोटो रखकर पूजन किया गया, तो कुछ लोगों ने मंदिर में जाकर उनकी प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चना की. बताया जाता है कि उक्त तिथि को कायस्थ समाज के लोगों द्वारा पठन-पाठन और लेखन सामग्री रखकर विधिवत पूजा अर्चना की जाती है व पूजन के पश्चात लिखने और पढ़ने का काम इस दिन बंद रखा जाता है. ऐसा मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा के बाद वर्ष भर का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया जाता है. बता दें कि भगवान चित्रगुप्त यमराज के दरबार में मनुष्यों के अच्छे बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं. भगवान चित्रगुप्त के पूजा में शामिल होने वाले कायस्थ समाज के लोगों में अरुण कुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, हर्षित कुमार श्रीवास्तव, आदर्श कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार श्रीवास्तव, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, निकी कुमारी, अशोक कुमार वर्मा, मुकुंद कुमार वर्मा, रतन नारायण वर्मा, रिशु वर्मा इत्यादि कई अन्य लोग शामिल रहे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन