बिहार को मिलेगा दूसरा टाइगर रिजर्व, VTR से भी बड़ा होगा, मंत्री ने दी सहमति
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Apr 2026 8:58 PM
कैमूर टाइगर रिजर्व की सांकेतिक तस्वीर
Kaimur Wildlife Sanctuary: बिहार का कैमूर वन्यजीव अभ्यारण्य जल्द टाइगर रिजर्व बन सकता है. राज्य सरकार ने प्रस्ताव एनटीसीए को भेज दिया है. मंजूरी मिलते ही यह बिहार का दूसरा और सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा. इससे बाघ संरक्षण, पर्यटन और वन्यजीव सुरक्षा को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.
Kaimur Wildlife Sanctuary: बिहार में कैमूर के वन अभ्यारण्य में करीब 450 वर्ग किमी क्षेत्र को कोर जोन और 1050 वर्ग किमी का क्षेत्र बफर जोन चिह्नित किया गया है. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ प्रमोद कुमार की सहमति के बाद टाइगर रिजर्व घोषित करने के लिए प्रस्ताव राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को भेज दिया गया है. ऐसे में इस वन अभ्यारण्य को इसी वर्ष टाइगर रिजर्व की मंजूरी मिलने की संभावना है. मंजूरी के बाद यह राज्य का दूसरा टाइगर रिजर्व हो जायेगा. इससे पहले राज्य का इकलौता टाइगर रिजर्व वीटीआर है.
कहां-कहां से जुड़ेगा
सूत्रों के अनुसार कैमूर टाइगर रिजर्व को मंजूरी मिलने के बाद यह राज्य का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा. इसका क्षेत्रफल करीब 1500 वर्ग किमी है. वहीं फिलहाल वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) का क्षेत्रफल करीब 900 वर्ग किमी है. ऐसे में वीटीआर की तुलना में कैमूर में अधिक बाघ रह सकेंगे.
कैमूर अभ्यारण्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड के टाइगर रिजर्व से जुड़ा हुआ है. यहां से होकर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और मिर्जापुर से मध्य प्रदेश के डुबरी टाइगर रिजर्व तक 300 किमी लंबा वन्यजीव कॉरिडोर फैला हुआ है. वहीं, दक्षिण में झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व और गढ़वा जंगल से भी इसका प्राकृतिक संपर्क है. यह कॉरिडोर बाघों और अन्य वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन में अहम भूमिका निभायेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या होता है कोर जोन और बफर जोन
प्रस्ताव के अनुसार, कैमूर अभ्यारण्य में 450 वर्ग किमी क्षेत्र को कोर जोन बनाया गया है, जहां इंसानी दखल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इसके साथ ही 1050 वर्ग किमी का क्षेत्र बफर जोन होगा. इसमें ऐतिहासिक शेरगढ़ किला, स्थानीय गांव, मंदिर और अन्य पर्यटन स्थल शामिल होंगे.
यहां कई सालों के अध्ययन में बाघों के पैरों के निशान मिले हैं. इससे यह पता चला है कि यहां बाघ विचरण करते रहे हैं. ऐसे में टाइगर रिजर्व की मंजूरी मिलने के बाद यहां कुछ संख्या में बाघ छोड़े जा सकेंगे, साथ ही उनका संरक्षण बेहतर तरीके से हो सकेगा.
इसे भी पढ़ें: क्या है पीएम मोदी और नीतीश कुमार के रिश्तों का सच? जेडीयू नेता संजय झा ने खोला राज
बिहार में सरकारी डॉक्टर अब नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, सरकार ने जारी आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










