महीनों से जलजमाव झेल रहे ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप

गली में जलजमाव
Kaimur News: बैरी गांव में कई महीनों से गली में जलजमाव होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है. बच्चे स्कूल जाने के दौरान पानी में गिर रहे हैं और बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है. ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है.
Kaimur News(बिरजू प्रसाद): सरकार के सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल तथा गलियों की स्थिति बेहतर करने का प्रयास किया गया था, परंतु कई गांवों में गलियों की स्थिति काफी बदतर है और उस पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है. इस तरह की स्थिति प्रखंड के बैरी गांव में देखने को मिल रही है.
लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
प्रखंड के बैरी गांव के दक्षिण में उदय यादव के घर से रामराज गोंड के घर तक गली पूर्ण रूप से खराब है एवं उस पर जलजमाव भी है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी पानी से होकर बच्चे उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरी में पढ़ने के लिए जाते हैं. इस दौरान प्रतिदिन बच्चे उस पानी में गिर भी जाते हैं तथा उनका जूता-मोजा भी भीग जाता है. मंदिर में पूजा करने के लिए गांव के लोग और महिलाओं का भी आना-जाना होता है.
जलभराव से बीमारी फैलने की आशंका
बैरी गांव में लगातार कई महीनों से गली में पानी भरा हुआ है. पानी से बदबू आना शुरू हो गई है. अगर इसकी व्यवस्था नहीं की गई, तो बीमारी फैलने की आशंका ग्रामीणों में बढ़ती जा रही है. इसी पानी से होकर लगातार लोग आवागमन कर रहे हैं.
जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान
गली में लगातार पानी भरा हुआ है। पानी सड़ने से बदबू भी आना शुरू हो गई है. उसी में से होकर लोग आवागमन कर रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. इस बारे में ग्रामीण अमित सिंह, साधु बिंद और लालू बिंद ने बताया कि गली में पानी भरा हुआ है. इसके लिए कई बार ग्राम पंचायत के मुखिया को अवगत कराया गया. प्रखंड प्रमुख और पंचायत समिति को भी कहा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और गली में पानी भरा हुआ है. समस्या बढ़ती जा रही है. गर्मी के समय में भी गली में काफी पानी भरा हुआ है.
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. हदीद खान ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है. पता करके इस पर कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: खाद वितरण में हंगामा, किसानों और पुलिस में तनाव; चार लोग घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










