गाय चराने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 May 2026 8:08 AM
अस्पताल में गमगीन परिजन.
Kaimur News : ट्रांसफार्मर के नीचे गिरे हाईटेंशन करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. झूलसने के बाद दो घंटे तक परिजन घरेलू उपचार किए. बाद में अस्पताल के लिए जे जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में जान चली गयी.
Kaimur News अमित कुमार सिन्हा) : चैनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव में गाय चराने के दौरान हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान फकराबाद गांव निवासी काशी विंद के 31 वर्षीय पुत्र राजेश प्रसाद के रूप में हुई है.
मृतक के परिजन भदौरा गांव निवासी नंदू विंद ने बताया कि बुधवार दोपहर राजेश गांव के समीप गाय चरा रहा था. इसी दौरान ट्रांसफार्मर के नीचे गिरे हाईटेंशन करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया.
दो घंटे घरेलू इलाज के बाद ले गए अस्पताल
घटना के बाद परिजन उसे घर ले आए, जहां करीब दो घंटे तक घरेलू उपचार किया गया. जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
परिजन युवक को इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में चंदौली के पास उसकी मौत हो गई. मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन शव लेकर पुनः चैनपुर थाना पहुंचे.
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया
चैनपुर थाना के एएसआई अशोक कुमार चौधरी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
जानकारी के अनुसार मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं. उसकी पत्नी गर्भवती है और जल्द ही पांचवें बच्चे को जन्म देने वाली है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
Also Read: रामगढ़ में 29 मई से बिहार-यूपी की 7 टीमों के बीच हॉकी टूर्नामेंट, 31 मई को महिला खिलाड़ियों का मैच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










