क्या है पीएम मोदी और नीतीश कुमार के रिश्तों का सच? जेडीयू नेता संजय झा ने खोला राज

Updated:
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार

Nitish Kumar: जदयू नेता संजय कुमार झा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से नीतीश कुमार का सम्मान करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्यसभा जाने के बाद भी बिहार में बनने वाली नई सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी. तेजस्वी यादव के बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया.

विज्ञापन

Nitish Kumar: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रिश्तों को लेकर एक बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दिल में नीतीश कुमार के लिए हमेशा से बहुत सम्मान रहा है. चाहे वो राजनीतिक रूप से साथ रहे हों या अलग, हर हाल में उन्होंने नीतीश कुमार का आदर किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीएम मोदी के मन में नीतीश के लिए हमेशा रहा आदर

मीडिया से बात करते हुए संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इज्जत की है. उन्होंने बताया, “जब हम लोग भी प्रधानमंत्री से मिलते हैं, तो हमें महसूस होता है कि नीतीश कुमार के काम करने के तरीके और बिहार में उनके द्वारा किए गए बदलावों के प्रति पीएम मोदी के मन में सम्मान का भाव है. उन्होंने हमेशा नीतीश जी के राजनीतिक जीवन को आदर की दृष्टि से देखा है.”

झा ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जो कुछ भी लिखा, वह उनकी सच्ची भावनाओं को दर्शाता है.

तेजस्वी यादव के तंज पर भड़के संजय झा

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने पर तंज कसते हुए कहा था कि जैसे पीएम पद की शपथ ली है. इस पर संजय झा भड़क गए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव से इससे ज्यादा और क्या उम्मीद की जा सकती है. जनता ने हाल के चुनाव परिणामों में ही उन्हें उनकी सही जगह दिखा दी है और बता दिया है कि वे राजनीति में कहां खड़े हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नीतीश रहेंगे बिहार की सियासत के बॉस

संजय झा ने यह बात बिल्कुल साफ कर दी कि भले ही नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद बन गए हैं और दिल्ली में रहेंगे, लेकिन बिहार की राजनीति के सर्वमान्य नेता वे ही रहेंगे. बिहार में बनने वाली एनडीए की नई सरकार पूरी तरह से उन्हीं के मार्गदर्शन और सुझावों पर काम करेगी और चलेगी.

उन्होंने नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी की पुरानी जोड़ी का भी जिक्र करते हुए कहा कि 2005 से बिहार में सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चल रही है. सुशील मोदी उस समय साथ रहे. अब 2030 तक सरकार भी उन्हीं के मार्गदर्शन में काम करेगी. वे दिल्ली में रहते हुए भी बिहार के हितों पर पूरी नजर रखेंगे.

इसे भी पढ़ें: CM हाउस हो रहा खाली, इस्तीफे से पहले 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हुआ नीतीश कुमार का सामान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन