मोहनिया में नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में युवक गिरफ्तार, पांच माह से फरार चल रहा था आरोपी

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
पांच माह से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांच माह से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kaimur News: कैमूर जिले की मोहनिया थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पांच महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया है.

विज्ञापन

Kaimur News (विनोद कुमार की रिपोर्ट): कैमूर जिले में सोमवार की शाम मोहनिया थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने पिछले पांच माह से लगातार फरार चल रहे नामजद आरोपी युवक को मोहनिया शहर से ही गिरफ्तार किया है. जिसे आवश्यक मेडिकल जांच कराने के बाद माननीय कोर्ट में पेश किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के बारुण नीम टोला निवासी महेंद्र चौधरी के पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में स्पष्ट तौर पर की गई है.

जनवरी में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

जानकारी के अनुसार, इसी साल 10 जनवरी 2026 को पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा मोहनिया थाना में एक लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. दर्ज कराए गए मामले में आरोपी पर यह गंभीर आरोप लगाया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अवैध रूप से भगा लिया गया है. इस संबंध में मोहनिया थाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी युवक अपनी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

इसी दौरान सोमवार की शाम को स्थानीय पुलिस को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी किसी काम से मोहनिया शहर में आया हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. गुप्त सूचना मिलने पर त्वरित छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Also Read: कैमूर में 3 मैजिक वाहन समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख, घटना से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन