लालापुर सर्विस सड़क पर अतिक्रमण से जाम, लोगों की बढ़ी परेशानी

Updated at : 30 Mar 2026 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
लालापुर सर्विस सड़क पर अतिक्रमण से जाम, लोगों की बढ़ी परेशानी

KAIMUR NEWS.नगर पंचायत क्षेत्र के लालापुर में ओवरब्रिज के नीचे बने सर्विस सड़क का पूर्वी लेन अक्सर जाम की समस्या से जूझता रहता है. अतिक्रमण के कारण यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

फोटो 10 सर्विस सड़क पर लगा जाम प्रतिनिधि, कुदरा नगर पंचायत क्षेत्र के लालापुर में ओवरब्रिज के नीचे बने सर्विस सड़क का पूर्वी लेन अक्सर जाम की समस्या से जूझता रहता है. अतिक्रमण के कारण यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.स्थिति यह है कि वाहन चालक जैसे ही पूर्वी लेन में प्रवेश करते हैं, वे जाम का हिस्सा बन जाते हैं. अतिक्रमण के चलते यह लेन काफी संकीर्ण हो गयी है, जिसके कारण छोटे व बड़े वाहनों का आवागमन पश्चिमी लेन से ही कराया जा रहा है. नतीजतन, एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहनों का परिचालन होने से जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है.स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था. आवेदन में बताया गया था कि आरओबी के नीचे दोनों तरफ से वाहनों के आने-जाने के लिए सड़क का निर्माण कराया गया है, लेकिन अतिक्रमण के कारण एक लेन पूरी तरह बाधित हो गयी है.बताया जाता है कि नगर प्रशासन ने लगभग दो माह पूर्व कार्रवाई करते हुए पूर्वी लेन से अतिक्रमण हटाकर सड़क को चालू कराया था, लेकिन इसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया.वर्तमान में स्थिति यह है कि सड़क पर जाम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग करते हुए अतिक्रमण हटाने की गुहार लगायी है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन