ePaper

Kaimur News : सबौर विश्वविद्यालय में राज्यपाल से सम्मानित हुए किसान अशोक कुमार सिंह

Updated at : 12 Mar 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : सबौर विश्वविद्यालय में राज्यपाल से सम्मानित हुए किसान अशोक कुमार सिंह

आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अपने आय के स्रोत को आसानी से बढ़ा सकते हैं किसान

विज्ञापन

चांद. कृषि के क्षेत्र में नयापन और वैज्ञानिक तरीके से खेती कर चांद प्रखंड के सिरहिरा गांव के किसान अशोक कुमार सिंह आर्थिक आय बढ़ा रहे हैं. किसानों के लिये उनका संदेश है कि किसान आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अपने आय के स्रोत को आसानी से बढ़ा सकते हैं. लगातार कृषि के क्षेत्र में बेहतर कर रहे अशोक कुमार सिंह, पिता स्वर्ग रामजन्म सिंह ग्राम सिरहिरा को विभिन्न स्तरों पर सम्मानित किया गया है. वह आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती को बढ़ावा दे रहे हैं. विगत दिनों हुए सबौर विश्वविद्यालय में कैमूर जिले से सिरहिरा गांव के किसान अशोक कुमार सिंह को महामहिम राज्यपाल बिहार ने सम्मानित किया है. चांद प्रखंड के किसान अशोक कुमार सिंह को महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किये जाने पर प्रखंड में खुशी की लहर है. इस संबंध में किसान अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से खेती कर एक तरफ जहां जल का संरक्षण किया जा रहा है. वहीं, जैविक खाद का इस्तेमाल करने से खेत की उर्वरा शक्ति भी बढ़ रही है और अधिक उत्पादन मिल रहा है. सम्मानित किये जाने पर किसान अशोक कुमार सिंह काफी खुश दिखे और भविष्य में भी बेहतर करने का विश्वास दिलाया. साथ ही किसानों से भी आग्रह किया कि आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाकर समृद्ध बने. विदित हो कि चांद प्रखंड में कुतुबनपुर मोरवा गांव के किसान रविशंकर सिंह और सिरहिरा गांव के किसान अशोक कुमार सिंह लगातार कृषि में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किये जा रहे हैं, जो किसानों के लिए अनुकरणीय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन