मशरूम की खेती की दी गयी जानकारी

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 28 Nov 2025 4:29 PM

विज्ञापन

डिहरा व पंचपोखरी पंचायत के चनवख गांव में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा कृषि जनकल्याण चौपाल का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कुदरा. प्रखंड क्षेत्र की सकरी पंचायत के डिहरा व पंचपोखरी पंचायत के चनवख गांव में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा कृषि जनकल्याण चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल में विभाग के कर्मियों ने रबी फसल की बुआई रख-रखाव व सिंचाई सहित सही समय पर सही मात्रा में उर्वरक का प्रयोग के तरीके बताये. फसल अवशेष प्रबंधन व दलहन, तेलहन आदि के बारे में जानकारी दी गयी. इसके साथ ही कृषि कर्मियों ने मशरूम की खेती व मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी नंदकिशोर पासवान, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राहुल कुमार, कृषि समन्वयक ब्रिज बिहारी सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक मनीष कुमार, रिंकी कुमारी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष किसान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन