जिले में 100 साल से अधिक के 332 मतदाता करेंगे मतदान

अपने जीवन का शतक पूरा कर चुके यानी 100 वर्ष से ऊपर के 332 मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे.
भभुआ नगर. जिले में लोकतंत्र की सबसे सुंदर तस्वीर देखने को मिलेगी, जहां अपने जीवन का शतक पूरा कर चुके यानी 100 वर्ष से ऊपर के 332 मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे. उम्र के इस पड़ाव पर भी इन वरिष्ठ मतदाताओं का जोश युवाओं के लिए भी एक मिसाल है. हालांकि, इनमें कई मतदाता ऐसे भी हैं जिन्होंने आजादी के बाद से अब तक के हर चुनाव में भाग लिया है. एक नजर वरिष्ठ मतदाताओं के उम्र पर डालें तो 100 से 109 वर्ष के बीच जिले में 329 मतदाता हैं. वहीं, 109 वर्ष से 119 वर्ष के बीच जिले में तीन मतदाता है, जिसमें दो पुरुष व एक महिला मतदाता शामिल हैं. इधर, बुजुर्ग मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा इनकी सुविधा को लेकर व्हीलचेयर, रैंप और परिवहन आदि की विशेष व्यवस्था की गयी है. प्रशासन का मानना है कि इन बुजुर्ग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के प्रति जनता की गहरी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




