दुर्गावती नदी से मिले अधेड़ के शव की हुई पहचान

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पंचमाहुल गांव का रहनेवाला था रामाधार उरांव

विज्ञापन

अधौरा.

थाना क्षेत्र के दुग्धा गांव के पास दुर्गावती नदी में मिले शव की पहचान हो गयी है. मृतक के शव की पहचान पंचमाहुल गांव निवासी रामाधार उरांव के रूप में की गयी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पंचमाहुल गांव निवासी स्व रोहीन उरांव के पुत्र रामाधार उरांव दुघा गांव में रिश्तेदारी में गये हुए थे. उनकी दुर्गावती नदी में डूबने से मौत हो गयी. जिनका शव नदी में तैरता मिला था. गांव वाले नदी के तरफ गये, तो देखा कि एक शव नदी में तैर रहा है. इसकी सूचना मिलते ही चौकीदार ने अधौरा थाने को सूचित किया. इस संबंध में पूछे जाने पर अधौरा थाने के एसआइ बिरेंद्र उरांव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन