दो बाइकों की टक्कर में पति-पत्नी व बेटा घायल

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मंगलवार को बेतरी रोड मुंडेश्वरी गेट के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार पति-पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये

विज्ञापन

भभुआ सदर. मंगलवार को बेतरी रोड मुंडेश्वरी गेट के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार पति-पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के मुताबिक, घायलाें में सभी मोहनिया थाना क्षेत्र के अमेठ गांव निवासी सुनील कुमार गुप्ता व पत्नी विजया कुमारी तथा उनके पुत्र दिव्यांशु गुप्ता शामिल बताये जाते हैं. सदर अस्पताल पहुंचे घायलों ने बताया कि अपने गांव से बाइक पर सवार होकर मुंडेश्वरी मंदिर से दर्शन पूजन कर अपने घर वापस लौट रहे थे. बेतरी रोड मुंडेश्वरी गेट के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें पति-पत्नी व बेटा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के लिए सभी को भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन