पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, जख्मी

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हाटा में पारिवारिक विवाद को लेकर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के हाटा में पारिवारिक विवाद को लेकर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल अवस्था में उसे चैनपुर थाना लाया गया, जहां से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जख्मी महिला हाटा बाजार निवासी धनंजय कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी बतायी जाती है. ज्योति कुमारी ने चैनपुर थाना में आवेदन देकर पति पर ही चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है. ज्योति कुमारी ने बताया कि वह घर में थी, तभी उसके पति धनंजय कुमार घर आये और उसके साथ गाली गलौज करने लगे. गाली देने से मना करने पर उसके पति ने हाथ में लिए चाकू से उसे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला ने बताया कि शोर मचाने के बाद उसका पति वहां से भाग गया. इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन