जमीन खरीद के नाम पर 6.70 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 29 Mar 2026 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन खरीद के नाम पर 6.70 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

KAIMUR NEWS.जमीन खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से 6 लाख 70 हजार रुपये की जालसाजी करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,भभुआ सदर जमीन खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से 6 लाख 70 हजार रुपये की जालसाजी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में अधौरा के लोंदा गांव निवासी व शहर के वार्ड संख्या 11, चकबंदी रोड में रह रहे मुखलाल सिंह ने नगर थाने में भेकास गांव निवासी गौरव कुमार (पिता- अरुण सिंह) के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.पीड़ित ने बताया कि आरोपित से उसकी पूर्व से जान-पहचान थी. इसी बीच 6 जून 2025 को वो उसके घर आया और जमीन खरीदने की बात कहकर उससे 7 लाख रुपये उधार मांगा और 21 जुलाई तक राशि लौटाने का आश्वासन दिया. विश्वास में आकर उसने गवाह वार्ड संख्या एक निवासी टुनटुन जायसवाल के समक्ष 6 लाख 70 हजार रुपये दे दिया. इसके बदले आरोपित ने स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी किया. पीड़ित के अनुसार, तय समय 21 जुलाई के बाद जब उसने अपने रुपये की मांग की, तो आरोपित हर बार टालमटोल करता रहा और जल्द भुगतान करने का आश्वासन देता रहा. इसी क्रम में 10 फरवरी 2026 को जब वह अपने रुपये मांगने के लिए आरोपित के भेकास स्थित घर पहुंचा, तो आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए रुपये देने से साफ इनकार कर दिया. पीड़ित ने इस लेनदेन से जुड़े साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराये हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी एएसआइ को सौंप दी गयी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन