राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संचालक का निधन, जताया शोक

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 3:58 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संचालक डाॅ मानिकचंद प्रसाद का 92 वर्ष की आयु में बुधवार की देर शाम आकस्मिक निधन हो गया.

विज्ञापन

कुदरा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संचालक डाॅ मानिकचंद प्रसाद का 92 वर्ष की आयु में बुधवार की देर शाम आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन से संघ परिवार सहित कुदरा नगर पंचायत में गहरा शोक व्याप्त है. दरअसल, डॉ प्रसाद जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण व समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहे. उनका व्यक्तित्व सादगी, अनुशासन व समर्पण का अद्वितीय उदाहरण था. उन्होंने अपने कार्यों व मार्गदर्शन से सैकड़ों स्वयंसेवकों को प्रेरित किया तथा संगठन को नयी दिशा व मजबूती प्रदान किया. असामयिक निधन पर संघ चालक श्री संजय रस्तोगी जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ मानीकचंद्र प्रसाद जी का निधन संघ परिवार व समाज के लिए अत्यंत दुखद व अपूरणीय क्षति है. इधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खंड कुदरा परिवार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. इस दुख की घड़ी में संघ परिवार, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, जनप्रतिनिधियों व समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की. डाॅ प्रसाद के पार्थिव शरीर के साथ अंतिम यात्रा में कुदरा बाजार से वाराणसी के मणिकार्णिका घाट के लिए काफी संख्या में उनके स्वजन व संगठन के लोग प्रस्थान किये, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन