बिहार 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने गणेश पांडेय
Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
एजेंसी की मनमानी पर जताई नाराजगी, हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
भभुआ सदर.
शनिवार को सदर अस्पताल में बिहार 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के नेतृत्व में चुनाव के जरिये नया कैमूर जिला 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ का गठन किया गया. इसमें गणेश कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष, विनोद कुमार गुप्ता को सचिव, सुनील कुमार को उपसचिव, पंकज कुमार व प्रमोद कुमार को उपाध्यक्ष, मृत्युंजय कुमार को कोषाध्यक्ष, शशिकांत सिंह को कार्यकारिणी अध्यक्ष, मिथिलेश कुमार व सत्येंद्र कुमार को अनुमंडलीय अध्यक्ष तथा अभिमन्यु कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया. चुनाव प्रदेश सचिव देव रंजन व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ. प्रदेश सचिव ने कहा कि 102 एंबुलेंस कर्मचारियों से एजेंसी 12 घंटे काम लेकर भी न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो कैमूर जिले के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जायेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










