कुदरा के दो गांवों में बिजली चोरी के मामले में चार पर प्राथमिकी

Updated at : 18 Mar 2026 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
कुदरा के दो गांवों में बिजली चोरी के मामले में चार पर प्राथमिकी

KAIMUR NEWS.कुदरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बिजली विभाग की ओर से अवैध बिजली जलाने के मामले में चार लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जुर्माना लगाया गया हैं. प्राथमिकी पुसौली जेइ मोहम्म्द जावेद ने दर्ज करायी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पुसौली कुदरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बिजली विभाग की ओर से अवैध बिजली जलाने के मामले में चार लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जुर्माना लगाया गया हैं. प्राथमिकी पुसौली जेइ मोहम्म्द जावेद ने दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार कनीय विद्युत अभियंता मो जावेद अंसारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था, जिसमें एसटीएफ के अधिकारी भी मौजूद थे. टीम ने सबसे पहले अमिरथा गांव में महातिम तिवारी के घर छापेमारी की. जांच में पाया गया कि उपभोक्ता मीटर से बाइपास कर लगभग 962 वाट बिजली की चोरी कर रहा था, इस मामले में 25,135 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके बाद टीम ने इसी गांव के शशिकांत तिवारी के परिसर की जांच की, तो वहां भी बिना कनेक्शन लिये एलटी लाइन से टोका फंसाकर करीब 589 वाट बिजली की चोरी पकड़ी गयी. इस मामले में 68,601 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसी क्रम में इसी गांव के कमलेश तिवारी के यहां भी छापेमारी की गयी, जहां बिना विद्युत संबंध के 529 वाट बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर 61,711 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं, अजगरा गांव में शंकर दयाल सिंह के घर जांच के दौरान मीटर से बाइपास कर 1508 वाट बिजली चोरी का मामला सामने आया. टीम ने मौके से मीटर जब्त कर लिया, साथ ही 44,247 रुपये का जुर्माना लगाया गया. ऐसे में लगातार हो रही छापेमारी को लेकर लोगाें में हड़कंप मचा है. इधर, विभाग का कहना है कि बिजली चोरी को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन