ePaper

युवक की हत्या में आठ पर प्राथमिकी, दो गिरफ्तार

Updated at : 22 Oct 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
युवक की हत्या में आठ पर प्राथमिकी, दो गिरफ्तार

मृतक युवक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

# मृतक युवक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज # स्टेशन रोड तीनमुहानी के पास हुई वारदात प्रतिनिधि, मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के स्टेशन रोड तिनमुहानी जीटी रोड के पास सोमवार की शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें मुख्य आरोपित सहित दो लोग गिरफ्तार किये गये हैं. हालांकि, इसकी पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है. जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, उनमें अमन बारी, आरिफ, अली, कल्लू उर्फ रिजवान अली, टेनी, भक्को उर्फ आमिर अली, तेजा अली व महबूब शामिल हैं. इन्हीं लोगों में से मुख्य आरोपित सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इधर, मृतक के पिता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाने में दिये गये बयान में मृतक के पिता ने बताया कि 21 अक्तूबर 2025 को दोपहर करीब 3:30 बजे उनका बेटा सचित अपने दोस्तों लक्ष्मण पासवान, पिता नंदा पासवान, रोशन पासवान व बाड़ू के बेटे के साथ स्टेशन रोड की ओर घूमने गया था. इसी दौरान अमन बारी, पिता छोटन बारी उर्फ अमित बारी, आरिफ, अली दोनों पिता खुर्शीद बारी, कल्लू उर्फ रिजवान अली, टेनी, भक्कू उर्फ आमिर अली, तेजा अली पिता गप्पू गद्दी और महबूब सभी निवासी गद्दी मुहल्ले के रहने वाले हैं, सभी लोग वहां पहुंचे. सभी ने मिलकर सचित को घेर लिया. इसके बाद अमन बारी ने धारदार चाकू से सचित के सीने पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर पीपल के पेड़ के पास गिर गया. घायल अवस्था में परिजन और साथी अविनाश डॉक्टर के पास ले गये, जहां से हालत गंभीर बता सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सचित को मृत घोषित कर दिया. क्या है मामला बता दें मोहनिया स्टेशन रोड में एसबीआइ बैंक के समीप चाकू गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गयी थी. मृतक वार्ड संख्या 12 मोहनिया निवासी खेचडू पासी का 22 वर्षीय पुत्र सचित कुमार बताया जाता है. हत्या को लेकर नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 एवं स्टेशन मोड को घंटों जाम कर दिया था. इस संबंध में मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. कुछ लोग हिरासत में लिये गये हैं, जिसकी जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन