धूमधाम और भाईचारे के साथ मनेगी ईद, जगजीवन स्टेडियम में पढ़ी जायेगी मुख्य नमाज

Updated at : 20 Mar 2026 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम और भाईचारे के साथ मनेगी ईद, जगजीवन स्टेडियम में पढ़ी जायेगी मुख्य नमाज

चांद के दीदार के बाद पूरे जिले में आज मनेगा ईद उल फितर का पर्व, तैयारी पूरी

विज्ञापन

=चांद के दीदार के बाद पूरे जिले में आज मनेगा ईद उल फितर का पर्व, तैयारी पूरी जिले के 167 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एक महीने के मुकद्दस रमजान के बाद भाईचारे का संदेश लेकर आयी ईद, मस्जिदों में उमड़ेगी भीड़ भभुआ सदर. आज यानी शनिवार को शहर सहित पूरे जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास व भाईचारे के बीच मनाया जायेगा. इसको लेकर मुसलिम धर्मावलंबियों ने ईद की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. इसके पूर्व शुक्रवार को मुस्लिम लोगों ने अलविदा का नमाज पढ़ने के बाद ईद का चांद देखा. आज ईद की नमाज के लिए ईदगाह सहित शहर के मस्जिदों का रंगरोगन कराते हुए उन्हें सितारों में संजाया गया है. इधर ईद को लेकर रोजेदारों में भी खुशी का माहौल है और पिछले अलविदा नमाज के बाद से ही लोगों की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. दरअसल, पूरे एक महीने का रमजान का महीना चांद के दीदार होने के साथ ही शुक्रवार को खत्म हो गया. इस बार भी ईद-उल-फितर का मुख्य नमाज शहर के जगजीवन स्टेडियम में सुबह 8.15 बजे हाफिज कारी मौलाना मुस्तकीम के जेरे इमामत में पढ़ी जायेगी. जबकि, वार्ड 22-23 स्थित पुराना जामा मस्जिद में सुबह 7.45 बजे, स्टेडियम गेट के समीप स्थित ईदगाह मस्जिद में सुबह 8.00 बजे मौलाना मोहसिन रजा के जेरे इमामत और दक्षिण मुहल्ला पठान टोली स्थित बड़ी मस्जिद में सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर मौलाना तैयब अली के जेरे इमामत में ईद की नमाज पढ़ी जायेगी. वहीं दक्षिण मुहल्ला, छोटी मस्जिद में 8.00 बजे मौलाना नौशाद के जेरे इमामत में और वार्ड 22 स्थित जामा मस्जिद में 8.00 बजे हाफिज बेलाल के जेरे इमामत में ईद की नमाज पढ़ी जायेगी. शहर में ईद के नमाज सहित आयोजनों की तैयारी करनेवाली मुतहदा मुसलिम जमायत नमाजे ईदेन इंतजामिया कमेटी के अमजद अली ने बताया कि ईद के अवसर पर आज जगजीवन स्टेडियम ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में नमाज पढ़ी जायेगी. उन्होंने बताया कि पिछले 20 वर्षों से जगजीवन स्टेडियम में ईद की नमाज होती आ रही है. इस बार जगजीवन स्टेडियम में मुख्य नमाज सुबह 8.15 बजे पढ़ा जायेगा. आज जगजीवन स्टेडियम में होनेवाले मुख्य नमाज के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. =नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने का निर्देश ईद उल फितर त्योहार को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम की तैयारी की हैं. ईद को लेकर भभुआ शहर के 18 संवेदनशील स्थानों सहित जिले के 167 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे. डीएम नितिन कुमार सिंह और एसपी हरिमोहन शुक्ल के संयुक्त आदेश से जारी आदेश पत्र में भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम, भभुआ कब्रिस्तान, ईदगाह मस्जिद स्टेडियम गेट, पटेल चौक, देवी स्थान, जय प्रकाश चौक, एकता चौक, छावनी मुहल्ला, सीवों चौक, महावीर स्थान, सोनहन बस स्टैंड, वार्ड 15 मस्जिद, दक्षिण मुहल्ला, नवाबी मुहल्ला, मदरसा चौक, भभुआ बस स्टैंड सहित मोहनिया के मोहनिया ईदगाह, बड़ी बाजार, बरकतनगर, बेलौड़ी, भीटी, स्टूवरगंज मस्जिद, भिरखीरा, अकोढ़ी, मुजान, चांदनी चौक, दादर, भभुआ रोड पुराना अनुमंडल कार्यालय आदि स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल सुबह साढ़े पांच बजे से ईद के नमाज के दो घंटे बाद तक तैनात रहेंगे. इसके अलावा गश्ती दल व सादे वर्दी में भी जवान व अधिकारी ईद पर हर अप्रत्याशित व असंभावित तनाव की घटनाओं पर नजर रखेंगे. ईद को लेकर भभुआ और मोहनिया अनुमंडल में विधि व्यवस्था की सारी जिम्मेदारी के प्रभार में भभुआ और मोहनिया के एसडीएम व एसडीपीओ रहेंगे. शीर्ष अधिकारियों ने दोनों अनुमंडल के एसडीएम को अपने स्तर से नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने का निर्देश दिया है. इनसेट ईद को लेकर जमकर हुई खरीदारी, बाजार में उमड़ी भीड़ भभुआ सदर. रमजान के बाद ईद की खुशी का अंदाजा एक दिन पहले शुक्रवार को बाजार देखकर ही लग गया. चांद की तस्दीक होते ही दिन भर बाजारों में ऐसी भीड़ उमड़ी जैसे कि सभी आज ही अपनी खरीदारी पूरी करके लौटेंगे. सुबह से देर शाम तब बाजारों में रौनक छाई रही. शुक्रवार को सुबह जब बाजार खुले तो सुहाने हुए मौसम के बीच लोग खरीदारी करने को उमड़ पड़े और देर रात तक खाद्य सामग्री के अलावा कपड़े, जूते और कॉस्मेटिक सामान की दुकानों पर भीड़ लगी रही. इस दौरान मुस्लिम महिलाओं, पुरुष और युवक,युवतियां अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीदारी करने में मशगूल रहे. शहर के एकता चौक, पश्चिम बाजार, कचहरी रोड, चौक बाजार, पटेल व जेपी चौक आदि स्थित दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ अधिक उमडी. इनमें ज्यादतर लोग ईद की खरीदारी करते नजर आये.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन