मोहनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद का त्योहार
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 21 Mar 2026 3:29 PM
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मुस्लिम भाइयों के ईद का त्योहार मनाया
मोहनिया शहर. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मुस्लिम भाइयों के ईद का त्योहार मनाया, जिसको लेकर सभी मस्जिद और ईदगाह पर दंडाधिकारी से लेकर पुलिस अधिकारियों की तैनाती रही. एक महीने के रोजा रखने व चांद के दीदार होने के बाद शनिवार को मोहनिया शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह बच्चों से लेकर बूढ़े नये कपड़े पहनकर मस्जिदों व ईदगाह पहुंचे, जहां इमाम द्वारा ईद की नमाज पढ़ायी गयी. इस दौरान देश दुनिया में अमन शांति को लेकर लोगों ने दुआ मुस्लिम भाइयों ने मांगी, जिसके बाद लोग अपने घरों को पहुंच कर ईद पर बने कई प्रकार के व्यंजन का लुत्फ उठाये और साथ ही दोस्तों व रिश्तेदारों को भी कई प्रकार के व्यंजन पेश करने के साथ खुशियां बांटीं. मोहनिय प्रखंड मुख्यालय पर भभुआ-मोहनिया पथ के पावर ग्रिड के पास स्थित ईदगाह में नमाज पढ़ने की व्यवस्था की गयी थी. इस दौरान निर्धारित समय के अनुसार ईदगाह पहुंच लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गयी. इस दौरान सभी जगहों पर पुलिस जवान के साथ मैजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गयी थी. नमाज के दौरान छोटे-छोटे बच्चे व बुजुर्ग भी गले मिलाकर आपस में प्रेम का संदेश देते नजर आये. इस दौरान नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रजीत राम, सुनील सिंह, शिव जी सहित कई लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










