Kaimur News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद दो खेमें में बंटे भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन

मोहनिया शहर. शहर के डड़वा में शनिवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ही अपने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय का पुतला दहन किया गया. इस पुतला दहन मे किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल दुबे, पूर्व युवा जिला उपाध्यक्ष विनोद टाइगर, पूर्व विधान सभा प्रभारी मोहनिया स्त्यव्रत पंकज, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदानंद कुशवाहा सहित कई लोग शामिल थे. मालूम हो कि दो दिन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय का रामपुर प्रखंड के लिल्ली गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में गये हुए थे, जहां बार बालाओं डांस का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान वायरल वीडियो में बार बाला भाजपा जिलाध्यक्ष के पास आकर बैठ जाती है और उनके द्वारा बार बाला को रूपये दिया जाता है. भोजपुरी गीत पर बार बाला को पैसे देने का वीडियो वायरल होने के बाद से जिलाध्यक्ष विपक्षी दलों के साथ साथ कैमूर जिला भाजपा के नेताओ के निशाने पर भी आ गये है. इसी को लेकर कैमूर भाजपा के नेताओं ने शनिवार को डड़वा स्थित युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष के आवास पर बैठक की. इसके बाद लोगों ने हाथ में तख्ती लेकर जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डड़वा ओवरब्रिज के पास पुतला दहन किया गया. प्रभात खबर किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

भाजपा जिलाध्यक्ष पर कंग्रसी विचारधारा के होने का लगाया आरोप

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदानंन्द कुशवाहा ने कहा की भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी हैं, लेकिन जिस तरह से भाजपा जिलाध्यक्ष का नर्तकी के साथ वीडियो वायरल हुआ हैं, जिससे पार्टी को काफी आहत पहुंचा है. क्योंकि की यह भाजपा अध्यक्ष, कांग्रेस के विचारधारा के हैं. इसलिए भाजपा युवा मोर्चा के सभी सदस्यों की ओर से पार्टी से यह मांग करता हूं कि ऐसे जिलाध्यक्ष को पार्टी से हटा देना चाहिए, या फिर खुद जिलाध्यक्ष पार्टी से इस्तीफा दें, ताकि पार्टी का मर्यादा बचा रहे.

कैमूर में दो गुट में बंटी भाजपा

कैमूर जिले के रामपुर स्थित लिली गांव में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय का एक नर्तकी के साथ आनंद लेते व पैसे देने के वीडिओ वायरल के बाद अब कैमूर में भाजपा दो गुट में बंटी नजर आ रही हैं. शनिवार को जिस तरह भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदानंद कुशवाहा व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल दुबें, पूर्व युवा जिला उपाध्यक्ष विनोद टाइगर,पूर्व विधान सभा प्रभारी मोहनिया सत्ब्रत पंकज के उपस्थिति में जिस तरह अपने ही पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय का पुतला बना डड़वा में मार्च कर पुतला दहन किया गया. वह स्पष्ट रूप से यह बता रहा है कि कैमूर भाजपा अब जिलाध्यक्ष को लेकर दो खेमे मे बट गयी है. विपक्षी तो भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ खुलकर जहां हमला बोल रहे हैं, वहीं भाजपा के नेताओं द्वारा जिलाध्यक्ष का पुतला फुंके जाने से उन्हें बैठे बिठाये एक मुद्दा मिल गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन