निरीक्षण में कई छठ घाटों पर गंदगी, तो कई के रास्ते मिले बदहाल

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 24 Oct 2025 5:37 PM

विज्ञापन

थानेदार चंद्रशेखर शर्मा ने शुक्रवार को दलबल के साथ भगवानपुर, मोहनपुर, टोड़ी, पढ़ौती इत्यादि छठ घाटों का निरीक्षण किया

विज्ञापन

भगवानपुर. पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर थानेदार चंद्रशेखर शर्मा ने शुक्रवार को दलबल के साथ भगवानपुर, मोहनपुर, टोड़ी, पढ़ौती इत्यादि छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान कई छठ घाटों पर गंदगी देखे गये, तो कई घाटों पर पहुंचने वाले रास्ते बदहाल मिले, जिसकी यदि ससमय साफ-सफाई नहीं की गयी, तो इन समस्याओं से छठ व्रतियों का प्रभावित होना तय है. थाने के इंचार्ज चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टोड़ी छठघाट पर आंशिक रूप से अपशिष्ट पाये गये, वहीं भगवानपुर के कुछ छठ घाटों के रास्ते साफ-सफाई व मेंटेनेंस के अभाव में बदहाल स्थिति में हैं, यदि समय रहते उक्त समस्याओं के समाधान के दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया, तो निश्चित तौर पर छठ घाटों पर भगवान भास्कर को अर्ध देने वाले छठ व्रतियों व उनके सहयोग में काफी संख्या में पहुंचने वाले आस्थावान श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होगी. हालांकि, थानेदार ने बताया कि उक्त समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा अन्य श्रेणी के गणमान्य लोगों से संपर्क साध कर सहयोग लिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन