ePaper

भुवालपुर में हंगामा करता पियक्कड़ गिरफ्तार

Updated at : 01 Nov 2025 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
भुवालपुर में हंगामा करता पियक्कड़ गिरफ्तार

भुवालपुर गांव में छापेमारी के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

फोटो 11 शराब के साथ गिरफ्तार पियक्कड़ चैनपुर. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव में छापेमारी के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक बोतल देसी शराब भी बरामद किया गया. गिरफ्तार पियक्कड़ भुवालपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव का पुत्र राकेश कुमार यादव बताया जाता है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया राकेश यादव शराब पीकर काफी देर से हंगामा कर रहा था, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा थाने को दी गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची, जिन्हें देख राकेश वहां से भागने लगा. लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया तलाशी के दौरान उसके पास से एक बोतल देसी शराब बरामद हुई, साथ ही मेडिकल जांच में भी राकेश यादव के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन