मातर मोड़ के समीप बोलेरो के धक्के से दिव्यांग महिला की मौत

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से ससुराल जा रही एक दिव्यांग महिला की मातर मोड़ के समीप बोलेरो के धक्के से मौत हो गयी.

विज्ञापन

भभुआ सदर. पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से ससुराल जा रही एक दिव्यांग महिला की मातर मोड़ के समीप बोलेरो के धक्के से मौत हो गयी. मृत महिला भभुआ थाना क्षेत्र के अमराहां गांव निवासी मनई बिंद की 49 वर्षीय पत्नी अंजू देवी बतायी जाती है. हादसे के संबंध में मृत महिला के पति मनई बिंद ने बताया कि पत्नी के मायके में उसके भाई राम प्रवेश बिंद ने सोमवार को शिव चर्चा कराया था, जिसके लिए वह सोमवार को अपने मायके गयी थी, मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे वह मायके से पत्नी को लाने बाइक से गये थे, जहां कुछ देर रुकने के बाद वह पत्नी को बाइक से लेकर अमराहां लौट रहे थे. इसी दौरान मातर और निबियाटाड़ गांव के बीच एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. धक्के से पीछे बैठी उसकी पत्नी अनियंत्रित होकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी. घटना के बाद बोलेरो का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. इसके बाद घायल पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, सदर अस्पताल में महिला के मृत घोषित किये जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची भभुआ थाने की पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया गया. पता चला है कि महिला के तीन बेटे व तीन बेटियां हैं. …पति के साथ महिला बाइक पर मायके से जा रही थी ससुराल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन